Published On:Tuesday, January 14, 2014
Posted by NJFI media
जोधपुर के इस राजकुमार की शादी में सजा था 500 किलो के फूलों का मंडप
जोधपुर. राजस्थान में होने वाली पूर्व युवराज लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ के विवाह की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। लक्ष्यराजसिंह की शादी उड़ीसा की राजकुमारी निवृति कुमारी सिंह देव से 21 जनवरी को जयपुर में होने वाली है। इस शाही शादी में देश-विदेश के तमाम बड़ी हस्तियों के शामिल होने के चर्चे हैं।
राजस्थान अपनी राजवाड़ों के शाही ठाठ के लिए जाना जाता है, चाहे वो शादी का अवसर हो या फिर कोई और शाही आयोजन। दुनिया में जब भी रॉयल वेडिंग की बात आती है तो सबसे पहले नाम जोधपुर का आता है। जब भी युवराजों के शादियों की बात होती है तो राजकुमार शिवराज सिंह का नाम दिमाग में आता है।
राजकुमार शिवराज सिंह जोधपुर का विवाह उत्तरांचल में एसकोट के शाही परिवार कि गायत्री कुमारी पाल से हुआ था। यह शादी अपने शाही अंदाज के कारण यादगार साबित हुई। इस शादी के शाहीपन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उम्मेद भवन में तैयार किए गए पंडाल में 25 किलो के रंगो से रंगोली बनाई गई थी और 500 किलो के देशी-विदेशी फूलों से पंडाल सजाया गया था। बारातियों के लिए ट्रेन को दूल्हन की तरह सजाया गया था। साथ ही 16 चार्टेड प्लेन भी अतीथियों के लिए मंगाए गए थे।


