Published On:Thursday, January 30, 2014
Posted by NJFI media
केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस विधायक का हंगामा
आप सरकार के एक महीने का हिसाब दे रहे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस विधायक आसिफ मोहम्मद ने जमकर हंगामा किया। ओखला से विधायक आसिफ मोहम्मद ने केजरीवाल को झूठा और मक्कार तक कहा। आसिफ ने विधानसभा में आप सरकार के खिलाफ वोटिंग का भी ऐलान किया|
आसिफ मोहम्मद ने कहा कि सिख दंगों पर जांच की बात कहने वाले केजरीवाल बाटला हाउस एनकाउंटर पर चुप क्यों हैं। आसिफ ने कहा कि इन्होंने पंपलेट बंटवाए थे कि सरकार में आएंगे तो बटला हाउस की जांच कराएंगे। लेकिन आज साफ बोल रहे हैं कि कोर्ट ने जो कहा, वो सही है। ये देश के साथ ही ओखला के लोगों की आंखों में भी धूल झोंक रहे हैं।


