Published On:Thursday, January 30, 2014
Posted by NJFI media
अमेरिका पर विनाशकारी हमले कर सकता है अलकायदारू इंटेलीजेंस
न्यूयॉर्क। 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में हुए आतंकी हमले के बाद दुनियाभर में कुख्यात हुआ आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ा अल नस्र फ्रंट अमेरिका पर विनाशकारी हमले कर सकता है। अमेरिकी इंटेलीजेंस के प्रमुख जेम्स क्लैपर का कहना है कि यह संगठन यूरोपए पश्चिम एशिया और अमेरिका के युवकों को प्रशिक्षित कर उनके देश वापस भेज रहा है। क्लैपर ने अमेरिका को आगाज करते हुए बताया कि यह हमारे लिए नया खतरा हैए उनके अनुसार यमन के अलकायदा लड़ाके अमेरिका पर हमला करने के लिए तैयार है। वहीं सीरिया में लड़ाकों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। जिसके कारण यह अरब देश आज अव्यवस्था का शिकार हैए उनका दावा है कि सीरिया के एक लाखए दस हजार विद्रोहियों में से करीब 26000 आतंकवादी हैंए ये अलग अलग 50 देशों के लोग हैंए जो सीरिया सरकार के सामने मुश्किलें खड़ी कर रहे है। जेम्स क्लैपर कहना है कि अल नस्र अमेरिका पर हमले की फिराक में हैए यह बेहतर तरीके से अंजाम दिया जा सके इसके लिए संगठन अमेरिकी युवाओं को भी प्रशिक्षण दे रहा है। गौर हो कि आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद माना जा रहा था कि अलकायदा कमजोर हो गया है लेकिन अलकायदा कई नये संगठनों से जुड़कर आतंकियों को तैयार कर रहा है। अलकायदा और स्थापित हो रहे संगठनों को चरमपंथियों का समर्थन मिल रहा हैए जो कि अमेरिका और अन्य यूरोपीय देशों के लिए खतरा है।


