Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Sunday, January 19, 2014
Posted by NJFI media

चेन्नई में यौन अपराध कम क्योंकि महिलाएं पहनती हैं पूरे कपड़े'

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने रविवार को कहा कि चेन्नई में महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध कम होते हैं क्योंकि वे पूरे कपड़े पहनती हैं और नियमित मंदिर जाती हैं।

हाल में चेन्नई से लौटे गौर ने कहा कि तमिलनाडु की राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर भोपाल की तुलना में काफी कम है। वर्ष 2012 के दौरान चेन्नई में हुए अपराधों में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध सिर्फ 19.32 फीसदी थे। जबकि भोपाल में ये 71.38 फीसदी थे। उस दौरान पूरे मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध भी इतने ही थे।

बाबूलाल गौर ने कहा कि तमिलना़डु की यात्रा के दौरान वह कई सीनियर पुलिस अफसरों से मिले। इन अफसरों का कहना था कि शहर में महिलाएं ऐसे कपड़े पहनती हैं, जिनसे उनका शरीर पूरी तरह ढका रहता है। साथ ही वे नियमित मंदिर भी जाती हैं। इसी वजह से यहां महिलाओं के खिलाफ अन्य राज्यों को तुलना में कम यौन अपराध होते हैं।� 
अमर उजाला, भोपाल

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 6:45 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 6:45 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "चेन्नई में यौन अपराध कम क्योंकि महिलाएं पहनती हैं पूरे कपड़े'"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter