Published On:Saturday, January 25, 2014
Posted by NJFI media
खाद्यान्न सुरक्षा याजना की धज्जिया उड़ाई रसद विभाग झालावाड़ में जनता नाराज
कोटा। डग केन्द्र सरकार से खाद्यान्न सुरक्षा योजना के तहत प्रत्येक कार्ड धारक को 5 किलों गेहूॅं व अन्य खाद्यान्न का कोटा प्रतियूनिट के मान से तय है किन्तु रसद विभाग झालावाड ने कन्टोल डिलर्स को 3.75 किलो ग्राम प्रतियुनिट के हिंसावादी से कोटा आवंटित किया और निर्देश दिए की इसी आवंटित कोटे से ही सभी कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध कराए ऐसा क्यों किया जा रहा, रसद विभाग के अफसर ही बता सकते हैं।
इस व्यवस्था से कन्टोल डीलर्स गहरे धर्म संकट में है और उपरोक्ता विवाद की स्थिति बनाते है। खाद्य विभाग के कोटे के मान से प्रत्येक कार्ड धारक को प्रति यूनिट के मान से खाद्यान्न वितरित करने की सरकारी जानकारी समाचार विज्ञप्ति जारी करे ताकि कन्टोल डीलर्स व उपभोक्ता के बीच विवाद की स्थिति न बने। जिलाधीश झालावाड रसद विभाग पर अंकुश लगाए।
यदि जनता इसी तरह से आक्रोशित व नाराज होती रही तो लोकसभा चुनाव में उसके विपरीत प्ररिणाम सामने आएगे अतः रसद मंत्री राजस्थान झालावाड के अफसरों पर कठोकर नियत्रंण की कार्यवाही करें।

