Published On:Friday, January 17, 2014
Posted by NJFI media
राहुल आक्रमक तेवर में कहा कांगे्स जनता की सोच और आंदोलन हैं
नई दिल्लीण् लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति तय करने के लिए तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस की एआईसीसी बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी बेहद आक्रामक अंदाज में दिखे। उनके भाषण से कार्यकर्ता इतने उत्साहित दिखे कि जोर.जोर से नारे लगाने लगे। खुद सोनिया गांधी भी बेटे का आक्रामक अंदाज देख कर खुशी से फूली नहीं समा रही थीं। राहुल गांधी ने कहा. कांग्रेस को कोई नहीं मिटा नहीं सकता है। उन्होंने कहा. विपक्ष की मार्केटिंग शानदार हैए वह गंजों को हेयरकट दे रहा है। पीएम उम्मीदवारी पर राहुल ने कहा कि चुनाव के बाद कांग्रेस के जीते हुए सांसद प्रधनमंत्री चुनेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मिटाने की बात करने वाले खुद मिट जाएंगे। उन्होंने कहा. विपक्ष कांग्रेस को हटाने की बात करता हैए पर विपक्षियो सुन लोए कांग्रेस महज एक पार्टी नहीं हैए यह एक सोच है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा. आप जो मुझसे कहेंगेए मैं वो करूंगाए चाहे वो जो भी हो।
राहुल के भाषण के बाद फिर सोनिया ने बैठक का समापन करते हुए कहा. अगर हम एकजुट रहे तो कोई ताकत हमें रोक नहीं सकती। हमने खुद ही अपने आपको चिंता में डाल रखा था। इसकी कोई जरूरत नहीं थी। हम ठान लें तो कुछ भी कर सकते हैं।कांग्रस चुनावी घोषणा पत्र जनता की राय से बनायेगी सबसीडी वाले सिलेण्डर 12 होगे देश की जनता को नया आत्म सम्मान की स्थिति में लायेगे और जनहित में ही कार्य करेगे विपक्ष की तरह गंजा बेचने और नई हेयर स्टाईल देने की पहल नहीं करेगे।


