Published On:Thursday, January 16, 2014
Posted by NJFI media
नहीं रहीं बॉलीवुड की पहली 'पारो',
बॉलीवुड और बंगाली फिल्मों में काम करने वाली देश की प्रसिद्ध अभिनेत्री सुचित्रा सेन का निधन हो गया है। वो 82 वर्ष की थीं और पिछले तीन सप्ताह से बीमारी की चलते कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टर्स के मुताबिक उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और वो संक्रमण से भी पीड़ित थीं।
सुचित्रा सेन का जन्म बांग्लादेश में हुआ था और उनका असली नाम रमा दासगुप्ता था। उन्होंने 1953 से 1979 तक सिनेमा के क्षेत्र में काम किया। सुचित्रा की शादी आदिनाथ सेन से हुई थी जो एक अमीर घराने से ताल्लुक रखते थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस मुनमुन सेन सुचित्रा सेन की ही बेटी हैं।
सुचित्रा को बंगाली फिल्मों की महानायिका कहा जाता था और बॉलीवुड की फिल्म 'आंधी' में इनका किरदार काफी मशहूर हुआ था। सुचित्रा को मनोरंजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए पद्म श्री और बंग विभूषण अवॉर्ड भी दिया गया था। साथ ही जब उन्होंने सिनेमा से सन्यास लिया तो काफी शिद्दत से अपनी प्राइवेसी की रक्षा करती रहीं। इसका कारण कोई नहीं जान पाया।


