Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Wednesday, January 22, 2014
Posted by NJFI media

राजनीति की एक आइटम गर्ल है 'आप': चेतन भगत


 

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के धरना-प्रदर्शन पर सवाल खड़ा करते हुए मशहूर लेखक चेतन भगत ने इस नई पार्टी को राजनीति की एक आइटम गर्ल कहा है।
चेतन भगत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के दो दिनों के धरने की निंदा करते हुए कहा कि उनके इस तरह के कदम से वह शर्मिंदा हो गए। एक समाचार चैनल से बातचीत में चेतन भगत ने कहा कि आप ने सचमुच मुझे शर्मिंदा किया है। उनकी हरकतों से मैं शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूं। अगर नफे-नुकसान के हिसाब से इसका विश्लेषण करें, तो कुछ नहीं निकला।
चेतन भगत ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के बाद दो पुलिस अधिकारी छुट्टी पर भेज दिए गए लेकिन 'पार्टी के कारण राजधानी ठहर गई, पुलिस बल हतोत्साहित हुआ और कारोबारी भावनाएं कमजोर हुई।'
उन्होंने कहा कि वे लोकसभा चुनावों में आने के लिए जल्दी में हैं। वे लगातार तवज्जो चाहते हैं और जैसा कि बॉलीवुड में किसी अदाकारा को तवज्जो नहीं दी जाती तो वह आइटम गर्ल बन जाती है। वे भारतीय राजनीति के आइटम गर्ल हो गए हैं और आइटम गर्ल बहुत दूरी नहीं तय कर सकती।
पढ़े : प्रदर्शनकारी सड़क पर, केजरीवाल कार में
उन्होंने कहा कि 'आप' के धरने की वजह से पुलिस बल हतोत्साहित हुआ और कारोबारी भावनाएं कमजोर हुईं। चेतन भगत ने कहा है कि वे लोकसभा चुनावों में आने के लिए जल्दी में हैं। वे लगातार तवज्जो चाहते हैं।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 4:37 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 4:37 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "राजनीति की एक आइटम गर्ल है 'आप': चेतन भगत"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter