Published On:Wednesday, January 8, 2014
Posted by NJFI media
अब मंुुबई देहरादून बनी बर्निग रेल
उज्जैन। मुंबई से देहरादून जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस अब बर्निग रेल बनी। एस 2,3,4 कोच भीषण आग की चपेट में आये। दम घुटने से 9 लोग मरे। दिसम्बर जनवरी में बर्निग रेल के दो हादसे हुए। कारणों का खुलासा आज तक नहीं हुआ। समस्या अति गंभीर है। दिवगतों के परिवारों को 5-5 लाख का मुआवजा देकर रेल्वे प्रशासन अपने कर्तव्यों की इतिश्रीमान लेता हैं हादसों के कारण से जनता को भी अवगत नहीं कराया जाता है। ऐसी स्थिति कब तक चली रहेगी। मुंबई देहरादून रेल में आग शार्ट सर्किट से लगी, क्या कोच में ध्रूपान आग का कारण है, क्या कोच में, ज्वलनशील पदार्थ रखा था या रेल को बर्निग टेन बनाने की आतंकी साजिश है। इस हादसे का दोषी कौन है अति शीघ्र जनता को अवगत कराना चाहिए। रेल में विशेष चेकिंग अभियान भी जरूरी है। प्रत्येक जक्शन पर विद्युत व्यस्था भी चेंकिग की जाये। आरक्षित कोच में उन्मादपूर्वक ध्रुमपान भी होता है और उसका खामियाजा निर्दोश परिवारों को भुगतना पडता है। रेल जलाने की क्या आतंकी षडयंत्र है इस पर भी गंभीरता से विचार जरूरी है। रेल्वे 5प्रतिशत किराया और बढाये किन्तु रेल यात्रियों की यात्रा पूर्ण सुरक्षित व मंगलमयी ही है। रेल्वे कर्मियों पर भी लापरवाही पर भी शिंकजा जरूरी है।


