Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Wednesday, January 29, 2014
Posted by NJFI media

इजरायल के साथ है अमेरिका : ओबामा


वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका उसके खिलाफ प्रतिबंधों को और कड़ा करने के लिए वीटो भी कर सकता है। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव और सीनेट के संयुक्त सत्र में राष्ट्र को संबोधित करते हुए ओबामा ने मंगलवार को कहा कि वे ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर विश्व शक्तियों का साथ खड़े होंगे।

ईरान को चेतावनी देने के लहजे में ओबामा ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक अमेरिकी सुरक्षा दृष्टि से बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए अगर सैन्य कार्रवाई के विकल्प को अपनाना पड़े तो वह उससे भी नहीं हिचकेंगे। उन्होंने इजरायल को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अमेरिका हमेशा उसके साथ रहेगा।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपतिने अपनी सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि अमेरिका मंदी की चपेट से बाहर आ रहा है। अमेरिका ने अपना वित्तीय घाटा आधे से भी कम कर लिया है। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत निवेश के लिए अमेरिका को अव्वल मानते हैं न कि चीन को। उन्होंने कहा कि मंदी के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था वापस पटरी पर लौट रही है। ओबामा ने कहा कि अमेरिका ने वायु प्रदूषण कम करने को लेकर किसी और देश के मुकाबले सबसे ज्यादा कदम उठाए हैं।

ओबामा ने कहा है कि साल 2014 को कार्रवाई का साल बनाया जाएगा। यह साल अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियों वाला साबित हो सकता है। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव और सीनेट के संयुक्त सत्र में राष्ट्र को संबोधित करते हुए ओबामा ने देशवासियों से वादा किया कि आíथक असमानता को दूर करने के लिए अगर उन्हें कांग्रेस की भी उपेक्षा करनी पड़ी तो वह इससे गुरेज नहीं करेंगे।

इस पूरे भाषण में ओबामा ने भारत का जरा भी जिक्र नहीं किया है। बावजूद उसके उन्होंने तेजी से आगे बढ़ते चीन पर चिंता जरूर जताई।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 5:40 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 5:40 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "इजरायल के साथ है अमेरिका : ओबामा"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter