Published On:Wednesday, January 22, 2014
Posted by NJFI media
सुनंदा पुष्कर कांड की इति श्री
उज्जैन। अति भोग्या, अति महत्वकांक्षी सुनंदा पुष्कर इस संसार से विदा हुई। 100 करोड से अधिक की संपत्ति की मालकिन थी। दुबई में ही उनके 15 भवन है, भारत में भी अच्छी खासी संपत्ति है। एनटिक वस्तुओं की शौकीन थी। सम्राट हुमायु की तलवार भी सुनंदा ने खरीदी थी। अति महत्वकांक्षी सुनंदा को नियति ने भी खूब छकाया। शशि थरूर उनके तीसरे पति है। सुनंदा के पुत्र की उम्र भी 21 वर्ष है। विवाद होते थे। प्लेन तक में विवाद की स्थिति बनी। लीला होटल के कमरे में सुनंदा ने अपनी जीवन यात्रा पर पूर्ण विराम लगाया, 5 नींद की गोलिया खाकर। सुनंदा के शरीर पर घावं भी थे जो इस बात का साक्ष्य है की शशि और सुनंदा के बीच हाथापाई हुई हो। सुनंदा ने ट्वीट करने के बाद ही जीवन यात्रा पर पूर्ण विरोम लगाया। सुंनदा की सोच थी कि हंसते हुए जायेगे किन्तु करूण स्थिति में अलविदा हुई। अति भोग्या सुनंदा अर्ध विवेकावस्था में थी। यदि पूर्ण विवेकी होती तो जीवन यात्रा पर पूर्ण विराम लगाने की बजाय, सकारात्मक जीवन यात्रा की स्थिति में होती। उद्यमिता मैनेजमेंट मं महारथी थी सुनंदा। निर्णय यही आ रहा है कि सुनंदा की मौत मैडिसीन के पाॅईजन के रिएक्शन की वजह से ही हुई है और उनके पुत्र शिव ने भी किसी पर भी आरोप नहीं लगाया हैं।


