Published On:Wednesday, January 22, 2014
Posted by NJFI media
100 करोड की संपत्ति विवाद ठाकरे परिवार में
उज्जैन। शिव सेना सुप्रीमों बाल ठाकरे की चल अचंल संपत्ति कितनी है इसका विवरण शायद ही किसी को पता हो। बाल ठाकरे की वसीयत के मान से 100 करोड की संपत्ति होने का खुलासा हुआ। ठाकरे की वसीयत पर न्यायिक मुंहर हेतु आवेदन से स्थिति स्पष्ट हुई पूरी संपत्ति के उत्तराधिकारी उद्धव ठाकरे हैं। उनके भाई को भी संपत्ति में कोई अधिकार नहीं मिला है। स्मिता ठाकरे भी वंचित ही रही है। धन धरती और औरत ही हमेशा मनमुटाव, अलगाव, विघटन, फूट, हिंसा, कू्ररता व पतन का कारण बनती है। मामला ठाकरे परिवार का व्यक्तिगत मामला है। सवाल यह भी है कि इतना मोटा माल कहा से व कैसे आया। बाल ठाकरे का कोई उद्योग भी नहीं था। राजनीति उद्योग से ही मोटा माल जमा हुआहै। जो भी हो उद्धव ठाकरे ठाकरे परिवार के परिष्म से एकत्रित पॅंूजी में से 70 प्रतिशत जनहित में व्यय करें। बाल ठाकरे की स्मृति में बडा अस्पताल बनाये जहां पर हर रोग का निःशुल्क उपचार हो ऐसा करने से बालठाकरे की आत्मा को शांन्ति प्राप्त होगी।


