Published On:Thursday, February 20, 2014
Posted by NJFI media
महाशिवरात्रि: 12 राशियों के 12 उपाय, करेंगे आपकी हर मनोकामना पूरी
उज्जैन। भगवान शिव बहुत भोले हैं, यदि कोई भक्त सच्ची श्रृद्धा से उन्हें सिर्फ एक लोटा पानी भी अर्पित करे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसीलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार महाशिवरात्रि (इस बार 27 फरवरी) के दिन यदि भगवान शंकर की पूजा विधि-विधान से की जाए तो हर मनोकामना जल्दी ही पूरी हो जाती है।
ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो जल्दी ही महादेव की कृपा प्राप्त हो सकती है। ये उपाय इतने सरल हैं कि इन्हें बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है। महाशिवरात्रि के दिन ये उपाय करने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मुराद पूरी कर देते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी हर इच्छा पूरी हो तो महाशिवरात्रि के दिन अपनी राशि के अनुसार अगली स्लाइड्स में बताए गए उपाय करें।


