Published On:Wednesday, February 26, 2014
Posted by NJFI media
शादी के 12 साल बाद पिता बने ग्रेट खली
देहरादून, [चंदराम राजगुरु]। 'वर्ल्ड रेसलर' दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली के घर बच्ची की किलकारी गूंजी है। मार्च, 2002 में ग्रेट खली का विवाह जालंधर निवासी हरविंद्र कौर राणा से हुआ था। विवाह के करीब 12 साल बाद महाबली पिता बने हैं।
पिता बनने का गौरव हासिल करने वाले ग्रेट खली ने न्यूयॉर्क से फोन के माध्यम से अपने माता-पिता को बेटी का जन्म होने की खुशखबरी दी। खली के पिता बनने की सूचना मिलने पर उनके हिमाचल प्रदेश स्थित पैतृक गांव धिरायना में परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। समूचे सिरमौर क्षेत्र में जश्न का माहौल है। परिजनों समेत तमाम प्रशंसकों ने फोन से ग्रेट खली को पिता बनने पर बधाई दी। उनके न्यूयॉर्क स्थित घर में बुधवार सुबह बेटी का जन्म हुआ है।


