Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Wednesday, February 26, 2014
Posted by NJFI media

सलमान खुर्शीद ने मोदी को कहा नपुंसक, भड़की भाजपा


विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर फिर हमला बोला है। मोदी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि आपकी एक मंत्री माया कोडनानी लोगों को मरवाती हैं। उनको तो सुप्रीम कोर्ट ने क्लीनचिट नहीं दी। वह तो आपकी कैबिनेट की मंत्री थीं। उनको नहीं रोक पाये। हमारा आरोप यह नहीं है कि आपने मरवाया है। हमारा आरोप यह है कि आप नपुंसक हो, जो मारने वालों को रोक नहीं पाये। वह अनंत होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
गुजरात दंगों के लिए मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वह पुलिस व न्यायालय का सहारा लेकर दंगों की जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। मुख्यमंत्री रहते लोगों की सुरक्षा करने में वह नाकाम रहे। मोदी अब प्रधानमंत्री बनकर देश की रक्षा करने का दावा कर रहे। खुर्शीद ने पूछा कि गोधरा में ट्रेन में आग लगने के बाद हुए दंगों को वह मुख्यमंत्री रहते क्यों नहीं रोक सके। अहसान जाफरी के घर हमला हुआ और 127 लोग मारे गए। सलमान ने 1984 के दंगों को लेकर कांग्रेस का बचाव किया। कहा कि दंगों में सर्वाधिक नुकसान सिख भाइयों को हुआ, लेकिन कांग्रेस ने माफी भी मांगी और उसी कौम के व्यक्ति को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व सेना के सर्वोच्च पद देकर जख्मों पर मरहम भी लगाया। मोदी दंगों पर माफी मांगने तक को तैयार नहीं हैं। इससे पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुलायम सिंह को बड़ा नेता बताते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि सपा मुखिया यदि विदेश नीति पर कोई सुझाव देते हैं तो उस पर विचार किया जाएगा। गुजरात और उत्तर प्रदेश की तुलना करते हुए कहा कि गुजरात के कई विभागों में उत्तर प्रदेश से भी कम विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों पर अंगुली उठाने के बजाय दिलों के बीच की दूरी को पाटने की जरूरत है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 10:30 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 10:30 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "सलमान खुर्शीद ने मोदी को कहा नपुंसक, भड़की भाजपा "

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter