Published On:Sunday, February 23, 2014
Posted by NJFI media
पाकिस्तानी सेना ने हवाई हमला कर 18 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया
पेशावर। पाकिस्तान के आदिवासी इलाके तिराह वैली में रविवार को सुरक्षा बलों ने हवाई हमला कर 18 संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया। हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं।
सुरक्षा अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार तिराह वैली में आतंकियों के छिपने की जगहों पर हवाई हमले किए गए। इस दौरान सुरक्षा बलों ने खैबर एजेंसी इलाके में हथियार बनाने वाली फैक्ट्री को ध्वस्त किया। साथ ही, बड़ी मात्रा में हथियार, कारतूस और विस्फोटक भी नष्ट किए।
सुरक्षा बलों के ये हवाई हमले हंगू जिले के थाल गांव में एक दिन पहले ही हवाई हमले के ठीक एक दिन बाद हुए हैं। शनिवार को हंगू में हुए हवाई हमले में भी नौ संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया गया था। 20 फरवरी को सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से हुई बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उत्तर वजीरिस्तान और खैबर एजेंसी में हवाई हमले के आदेश दिए थे।

