Published On:Wednesday, February 19, 2014
Posted by NJFI media
लोक सभा चुनाव 2014 निरस्त करो, देश की जनता चुनाव के पक्ष में नहीं
उज्जैन। चुनाव जनता की राय और निर्णय होती है। चुनाव निष्पक्ष, शालीन बिना लोभवाद के होना चाहिए। देश, समाज, व्यवस्था रक्षक, चरित्रवान, कर्मवीर चेहरे ही संसद में होना चाहिए। लोकसभा चुनावी व्यय 1 लाख से अधिक का नहीं होना चाहिए। सांसदों को वेतन भत्ते व अन्य सुविधा भी नहीं मिलना चाहिए अपराधी व पॅंूजीपति चेहरों की उम्मीदवारी पर भी प्रतिबंध होना चाहिए। चदा खोर सभी राजनैतिक दलों का पंजीयन तत्काल निरस्त होना चाहिए और चंदा देने वाले चेहरों को रासुका में चंद कर उनकी सपंत्ति राजसात की जाना चाएि। वर्तमान संसद में 377 करोडपति व अपराधी चेहरे है। धनुकुबरों ने राजनैतिक चंदा देने का चरित्र बना रखा हैं सच्चा देशभक्त, त्यागी, सेवाभावी तो गरीब चुना लडने की परिकल्पना भी नहीं कर सकता। 20 सम्पन्नों के राजनैतिक अधिकार सुरक्षित रखने हेतु उनके लिए 10 प्रतिशत स्थान आरक्षित किए जाये किन्तु उनके संसद में मतदान करने का अधिकार नहीं होना चाहिए।
देश संक्रमण व अराजकता की गिरफतार में है। जनता लोकसभा चुनाव 2014 के पक्ष मे नहीं है। 5 वर्षो के लिए आपात काल लगाया जाये, देश शासन लागू हो संविधान निरस्त हो। देश संचालन हेतु योग्य चेहरों की देश संचालन परिषद महामहिम बनाये। सेना की भी मदद ली जाए दोश में अमीरी की सीमा रखा तय की जाये पॅंूजी का महत्व समाप्त किया जाए। देश भी भूमि व प्राकृतिक सम्पदा का मालिक देश ही रहे।
स्वर्णिम समतामूलक समाजवादी एवं सुव्यवस्थावादी नया संविधान बनाये जाये 80 प्रतिशत गरीब जनता के प्रजातंत्र के रक्षक 80 प्रतिशत जनता के गरीब चेहरे ही हो। महामहिम जन भावनाओं का सम्मान करे जो सच है वही प्रस्तुत है।


