Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Thursday, February 20, 2014
Posted by NJFI media

धरी रह गई पुलिस की चौकसी, 24 घंटे में ताबड़तोड़ लूट

नोएडा में चौबीस घंटे के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ लूट की पांच वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की सरप्राइज चेकिंग की हवा निकाल दी।

बैंक से रुपये लेकर निकले ठेकेदार से चार लाख रुपये लूट लिए। वहीं, तीन अन्य से मोबाइल व बैग लूट कर बदमाश फरार हो गए। ठेकेदार से लूट की घटना बुधवार की दोपहर एक बजे के आसपास सेक्टर-72 में हुई।

यह भी पढ़ें:मरीज बनकर आया लेकिन करने लगा कोकीन का धंधा


जानकारी के मुताबिक न्यू अशोक नगर दिल्ली निवासी इमाम सेक्टर-72 में चल रहे एक बिल्डर साइट पर वेल्डिंग का ठेकेदार है। दोपहर सेक्टर-63 स्थित एक निजी बैंक से चार लाख रुपये निकाल कर लेबरों को बांटने के लिए बाइक से अपने सहयोगी चंदन के साथ सेक्टर-72 जा रहे थे।

ठेकेदार इमाम के मुताबिक सेक्टर-71 चौराहा पार करने के बाद जब वह सेक्टर-72 की तरफ बढ़े तो दो बाइकों पर सवार चार बदमाश आ गए और पिस्टल दिखा कर उनसे रुपये से भरा बैग छीन कर भाग निकले। घटना की सूचना उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

यह भी पढ़ें: एक का गला रेता, दूसरे के सिर पर फोड़ी बोतल

सूचना पाकर थाना सेक्टर-58 व सेक्टर-49 पुलिस के अलावा सीओ टू व सीओ थर्ड व एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस का दावा है कि जिस जगह लूट की वारदात ठेकेदार ने बताई है उसके आसपास रेहड़ी व खोमचे वाले बैठते हैं। पूछताछ में उन्होंने इस तरह की किसी भी घटना से इंकार किया है।

वहीं जांच में पता चला है कि ठेकेदार ने पिछले दो माह से अपने लेबरों को वेतन नहीं दिया था। मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:प्रॉपर्टी डीलर ने की 20 लाख की धोखाधड़ी

इसके अलावा सेक्टर-41 में रहने वाली डॉक्टर रीना से घर के पास ही मंगलवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीन लिया। पर्स में दस हजार रुपये व पेन कार्ड व अन्य दस्तावेज थे।

डॉ.रीमा ने घटना की सूचना थाना सेक्टर-39 पुलिस को दी है। इसके अलावा फेज टू में कंपनी से लौट रहे मुनीष, प्रदीप व रविशंकर से बाइक सवार बदमाशों ने चाकू दिखा कर रुपये व मोबाइल फोन लूट लिए। घटना की सूचना तीनों ने फेज टू पुलिस को दी है।

वहीं खोड़ा तिराहे के पास मंगलवार की रात हेमेन्द्र शर्मा से बाइक सवार बदमाशों ने बैग व मोबाइल फोन लूट लिया। हेमेन्द्र ने घटना की सूचना थाना सेक्टर-58 पुलिस को दी है। इतना ही नहीं, बॉटनिकल गार्डन के पास बाइक सवार बदमाशों ने मोहित शर्मा नाम के एक युवक से बैग छीन लिया।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 2:10 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 2:10 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "धरी रह गई पुलिस की चौकसी, 24 घंटे में ताबड़तोड़ लूट"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter