Published On:Thursday, February 27, 2014
Posted by NJFI media
इराक में धमाके, 27 की मौत ,50 घायल
बगदाद। इराक में अलग-अलग स्थानों पर हुई विस्फोट की घटनाओं में करीब २७ लोगों की मौत हो गई, जबकि ५० से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों में चार पुलिसकर्मी भी शामिल है। पुलिस एवं मेडिकल सूत्रों ने बताया कि पूर्वी बगदाद में करादा ाqस्थत एक बाजार में खड़ी कार में सवार आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। इस हादसे में १४ लोग मारे गए, जबकि ४५ लोग घायल हुए हैं। विस्फोट के बाद वहां खड़ी अन्य कारों में भी लग गई और आसपास की इमारतों की खिड़कियों के कांच टूट गए। अनबर प्रांत के रामादी शहर में गवर्नर कार्यालय के पास एक कार बम ब्लास्ट में तीन सैनिकों की मौत हो गई और १८ अन्य घायल हुए है। उत्तरी इराक के बैजी शहर में एक पुलिस चौकी पर कुछ बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चलार्इं, जिससे चार पुलिस र्किमयों की मौत हो गई।

