Published On:Thursday, February 20, 2014
Posted by NJFI media
30 करोड़ की फिल्म है 'हाईवे', आलिया भट्ट की होगी परीक्षा
इस सप्ताह इम्तियाज अली और साजिद नाडियाडवाला की 'हाईवे' का प्रदर्शन हो रहा है। फिल्म का निर्माण 20 करोड़ रुपए में हुआ है। प्रिंट व प्रचार की लागत सहित कुल कीमत 30 करोड़ रुपए होती है। निर्माता ने फिल्म को न बेचते हुए पूरा जोखिम अपने सिर पर रखा है।
यूटीवी के माध्यम से फिल्म का पूरे विश्व में प्रदर्शन हो रहा है। एआर रहमान ने अत्यंत कर्णप्रिय संगीत दिया है और इम्तियाज अली के पुराने ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए ऐसी उम्मीद है कि यह फिल्म बड़े शहरों में भरपूर चलेगी।



