Published On:Thursday, February 20, 2014
Posted by NJFI media
जानबूझकर कैच टपका रहे थे भारतीय फील्डर, कीवी कप्तान संग की बेइंसाफी
वेलिंगटन. मंगलवार को खत्म हुए वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन (16 फरवरी को) ब्रेंडन मैक्कुलम के व्यक्तिगत स्कोर 9, 34, 36 रन पर कैच छूटे और इन्हीं ‘जीवनदान’ की बदौलत वे न सिर्फ मैच बचाने में सफल रहे, बल्कि तिहरा शतक भी लगा दिया।
कीवी वेबसाइट 'स्टफ' के क्रिकेट कॉलमनिस्ट मार्क रीजन ने भारतीय फील्डरों के लचर प्रदर्शन की हंसी उड़ाते हुए इसे मैक्कुलम के साथ बेइंसाफी करार दिया है।
रीजन ने अपने कॉलम में मोहम्मद अजहरुद्दीन के मैच फिक्सिंग में फंसने से लेकर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नामआईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में उठने तक की बातें लिखी हैं। उन्होंने बातों ही बातों में यह कहने की कोशिश की है कि भारतीय फील्डरों ने जानबूझकर गलतियां कीं और मैक्कुलम को तिहरा शतक लगाने का मौका दिया।
उन्होंने लिखा है, "जब मैक्कुलम 102 रन के स्कोर पर थे तब शिखर धवन ने उनका आसान कैच टपका दिया। धवन को चाहिए था कि वे दो कदम पीछे होकर गेंद के उनके हाथों में आने का इंतजार करें, लेकिन वे बेसब्री से आगे आ गए और गेंद उनके हाथों से फिसल गई।"


