Published On:Wednesday, February 26, 2014
Posted by NJFI media
पाक हवाई हमले में 30 आतंकी मारे गए
भाषा, पेशावर
पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी वजीरिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान के शावाल घाटी और अशांत पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र के अन्य इलाकों में मंगलवार को हमला कर कम से कम 30 आतंकवादियों को मार गिराया। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के शावाल घाटी में आतंकवादियों के छिपने के कई ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
एक सुरक्षा सूत्र ने बताया, 'शावाल घाटी में पश्त जियारत के प्रे घार और रजान नाला इलाकों में आतंकवादियों के छिपने के ठिकानों पर आज सुबह हमला कर करीब 30 आतंकवादियों को मार गिराया गया।' उसने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान के घारिओम गांव में भी इसी तरह के हमले किये गये। हवाई हमले उत्तरी वजीरिस्तान में शावाल इलाकों और दत्ता खेल इलाके में खासतौर पर किये गये, जहां आतंकवादियों के प्रशिक्षण केंद्र और ठिकाने हैं। बताया जाता है कि आतंकवादियों ने दक्षिण और उत्तरी वजीरिस्तान के बीच एक हिस्से पर कब्जा किया है और वहां प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किये हैं, जहां आत्मघाती हमलावर तैयार किये जाते हैं। यह हवाई हमला खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए सीमित अभियानों का हिस्सा है।
शुरू हो सकता है पूर्ण सैन्य अभियान
पिछले हफ्ते से कबायली इलाके में जारी कई हमलों से लगता है कि उग्रवादियों के खिलाफ पूर्ण सैन्य अभियान जल्द फिर शुरू हो सकता है। इलाके से हजारों लोग भाग चुके हैं। फ्रंटियर कोर के 23 जवानों का सिर कलम किये जाने के बाद सरकार तालिबान के साथ शांति वार्ता निलंबित कर फिर से हवाई हमले करने को बाध्य हुई है। सरकार का कहना है कि बातचीत के जरिये अभी भी समाधान की गुंजाइश है और तालिबान को संघर्षविराम की घोषणा करनी चाहिए। विदेश मामलों और राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि उत्तरी वजीरिस्तान में सैन्य अभियान के बारे में विचार विमर्श जारी है, हांलाकि उन्होंने कहा कि तालिबान के साथ बातचीत का विकल्प खुला है।