Published On:Thursday, February 6, 2014
Posted by NJFI media
आग में बच्ची की गयी जान, 31 घर खाक
इंफाल : मणिपुर के उखरुल जिले के भीतरी लितान पहाड़ी गांव में आग लगने से एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी और 31 घर जलकर खाक हो गया.
आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि घटना कल हुयी. आग की वजह बिजली शार्ट सर्किट को माना जा रहा है. आरंभिक खबरों के मुताबिक, घरेलू एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट से आग और बढ गयी तथा नुकसान हुआ.
उन्होंने बताया कि इंफाल और उखरुल जिला मुख्यालय से दमकल कर्मियों को घटनास्थल पर पहुंचने में वक्त लगा और इसके बाद तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया. सूत्रों के मुताबिक, बच्ची वशुम निकटवर्ती स्कूल में कक्षा दो की छात्र थी. नुकसान और आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है.


