नई दिल्ली
गुजरात के इशरत जहां एनकाउंटर केस में सीबीआई ने दूसरी चार्जशीट दायर कर दी है। सीबीआई की ओर से दाखिल सप्लिमेंट्री चार्जशीट में आईबी के बड़े ऑफिसरों के नाम शामिल किए गए हैं। इसमें आईबी के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर राजेंद्र कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा चार्जशीट में आईबी के तीन मौजूदा अधिकारियों के भी नाम हैं। इस चार्जशीट में गुजरात के पूर्व गृह राज्य मंत्री और नरेंद्र मोदी के करीबी अमित शाह का नाम नहीं है।
इशरत केस में सीबीआई ने अहमदाबाद कोर्ट में सप्लिमेंट्री चार्जशीट दायर की। इसमें पूर्व आईबी ऑफिसर राजेंद्र कुमार और तीन अन्य अफसरों पी. मित्तल, एम. के. सिन्हा और राजीव वानखेड़े के खिलाफ हत्या और साजिश का आरोप लगाया गया है। सीबीआई का दावा है कि उसने इशरत के एनकाउंटर की साजिश में आईबी अधिकारियों की कथित भूमिका के बारे में पर्याप्त सबूत इकट्ठा किए हैं।
सीबीआई ने मंगलवार को इस केस से जुड़े अतिरिक्त दस्तावेज और नए हलफनामे कानून मंत्रालय को सौंप दिए थे। सीबीआई से राय मांगी गई थी कि इशरत जहां केस में क्या आईबी के ऑफिसरों पर मुकदमा चलाने की जरूरत है।
About the Author
Posted by NJFI24x7.in
on 3:05 AM. Filed under
national
.
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0.
Feel free to leave a response
By NJFI media
on 3:05 AM. Filed under
national
.
Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response