Published On:Friday, February 28, 2014
Posted by NJFI media
उर्जा ईधन पर वेट कर शून्य करो, घरेलू बिजली दर में 50 प्रतिशत की कमी करो
उज्जैन। म.प्र. की शिवराज सरकार जनकोषक, महालूटेरी, कर्ज प्रिय जनता को शातिर ढंग से ठगने वाली पावर माफियाओं, पॅंूजीपतियों व कारपोरेट जगत की संरक्षक सरकार है।
उर्जा ईधन पर 25 प्रतिशत का वेट कर बीओटी व फोरलेन पर अव्यवहारिक टोल, टेक्स, बिजली उत्पादन लागत विगत दो वर्षो से 1.20 पैसा प्रति युनिट कम होने के बावजूद उपभोक्ताओं से पुरानी देरों पर धन वसूल रही। शिवराज जनता को महामूर्ख बनाने में व्यस्त है। 25 फरवरी को नर्मदा शिप्रा मिलन के नाम से मूर्ख बनाया।
अब जनता कह रही, उर्जा ईधन पर वेट कर शून्य करो, बिजली की दरों में 50 प्रतिशत की कमी करो, टोल टेक्स व्यवहारिक बनाओ शिक्षा शुक्ल में कमी करो, जल कर समाप्त या नाम मात्र का करा,े प्रदूषण रोको, भ्रष्टाचार व कर्ज विहीन प्रदेश बनाओ। ऐसा नहीं कर सकते तो अपने पद से तुरंत त्याग पत्र दो। जो जनता की बात न माने उसे पद पर बने रहने का अधिकार भी नहीं है। फोटो शिवराज।


