Published On:Friday, February 21, 2014
Posted by NJFI media
विज्ञापन 72 प्रतिशत अमेरिकी पसंद करते हैं भारत को, सबसे नापंसद है उत्तर कोरिया
वॉशिंगटन। करीब 72 प्रतिशत अमेरिकी भारत को पसंद करते हैं।
पिछले साल की तुलना में यह संख्या चार प्रतिशत ज्यादा है। अमेरिकी 22 देशों
में सबसे कम पसंद उत्तर कोरिया को करते हैं। उसे पसंद करने वाले केवल 11
प्रतिशत हैं। दक्षिण कोरिया को 64 प्रतिशत लोग पसंद करते हैं।
गैलप के सालाना सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है। इसके अनुसार
सिर्फ 17 प्रतिशत अमेरिकी ही पाकिस्तान को पसंद करते हैं। जबकि चीन को पसंद
करने वाले 43 प्रतिशत हैं।
पिछले साल 68 प्रतिशत अमेरिकियों ने भारत के प्रति सकारात्मक रुख
बताया था। इस साल यह संख्या चार प्रतिशत बढ़ गई। यह सर्वेक्षण भारतीय
राजनयिक देवयानी खोबरागड़े प्रकरण से भारत और अमेरिका के रिश्तों में आई
तल्खी के बाद किया गया है।


