Published On:Friday, February 21, 2014
Posted by NJFI media
सीरिया-तुर्की सीमा के पास भीषण विस्फोट, 24 की मौत
अंकारा : सीरिया और तुर्की की सीमा के पास तुर्किस प्रांत किलिस में गुरुवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी मीडिया रपटों से मिली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दक्षिणी तुर्की के किलिस प्रांत और सीरिया की एसेलेम सीमा के पास हुए विस्फोट में लगभग 20 व्यक्ति मारे गए, जबकि चार अन्य घायलों की अस्पताल जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। (एजेंसी)


