Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Sunday, February 16, 2014
Posted by NJFI media

केजरीवाल के सवाल पर बोले मोदी- करप्शन किसके लिए करूं? मेरे आगे कोई नहीं

सुजानपुर. बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। केजरीवाल द्वारा बीजेपी से करप्शन को लेकर किए गए सवाल पर मोदी ने सीमित टिप्पणी की। करप्शन को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहे मोदी ने इशारों-इशारों में ही केजरीवाल द्वारा करप्शन के आरोपों का जवाब दिया मोदी ने कहा कि मैं भ्रष्टाचार किसके लिए करू? मेरे आगे तो कोई नहीं है। मोदी ने कहा कि उनका तन , मन सब देश को समर्पित है।

मोदी ने केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा, 'एक नेता भ्रष्टाचारियों का हिसाब लेकर घूम रहा हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि कई टेलीकॉम मिनिस्टर किसी न किसी करप्शन केस में फंसे हैं। आप बीजेपी पर निराधार आरोप लगा रहे हों। इस देश में कांग्रेस ही भ्रष्टाचार की जननी है।'

तेलंगाना को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
मोदी ने कहा, 'आज आंध्र प्रदेश में आग लगी है क्योंकि कांग्रेस जहर की खेती करने में माहिर है। देश  एकता, शांति और सद्भावना के साथ आगे बढ़े, यही बीजेपी का सपना है। यह चुनाव विकास, नौजवान को रोजगार के लिए होना चाहिए, भ्रष्टाचार मुक्ति के लिए होना चाहिए।' 

भ्रष्टाचार पर बोले
मोदी ने कहा, 'पीएम कहते हैं पैसे पेड़ पर नहीं उगते, प्रधानमंत्री जी.. आपकी पार्टी के नेता और वीरभद्र जी हैं कुछ ही सालों में उनकी संपत्ति चौदह गुना बढ़ गई। कैसे?

काला धन लाने में क्या तकलीफ हो रही है कांग्रेस को। क्योंकि उनका काला धन विदेशी बैंकों में जमा है। काला धन हिंदुस्तान के गरीब के हक का पैसा है। चोर लुटेरों ने इसे विदेशी बैंकों में जमा किया है। हम उस पैसे को वापस लाएंगे।
काला धन को इनाम के तौर पर सरकारी कर्मचारियों को देंगे।'

मोदी ने कहा कि यह पहली ऐसी सरकार है जिस पर किसी को भरोसा नहीं है। मोदी ने कहा कि कुछ लोगों के लिए राजनीति पेशा और कारोबार बन गया है लेकिन हमारे लिए यह राष्ट्रभक्ति है।

रेलवे को विकसित नहीं कर सकी कांग्रेस
दुनिया के हर देश में पहड़ाों में टूरिज्म विकसित करने के लिए रेल कनेक्टिविटी को  बढ़ाने के लिए काम किया है। सारी दुनिया ने इस मॉडल को स्वीकार किया है। हिमाचल में तो सरकार का सारा समय दुर्घटना का शिकार हुए लोगों की सेवा करने में लग जाता है। तो क्या हम इन क्षेत्रों में रेलवे का विकास करके इन समस्याओं को हल नहीं कर सकते हैं।
कांग्रेस सरकार ने रेलवे का विकास नहीं किया।

महंगाई पर बोले मोदी
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सौ दिन में महंगाई कम करने का वादा किया था लेकिन क्या महंगाई कम हुई?  नहीं हुई। कांग्रेस इस बात को भी स्वीकार नहीं कर पाई कि वह महंगाई घटाने में नाकाम रही। मोदी ने कहा कि कांग्रेस का अहंकार सातवें आसमान पर है।

विकास पर बोले
हिमालय क्षेत्र के लिए हम मिलकर जुलकर विकास की योजनाएं बनाएंगे।
रेगिस्तानी क्षेत्रों के सभी राज्यों के सीएम से मिलकर समस्याओं का हल करेंगे।
तटीय क्षेत्रों के लिए इसी तरह के प्लान पर काम किया जाएगा।
जो काम साठ सालों में कांग्रेस नहीं कर पाई वह हम साठ महीनों में करेंगे।
पिछड़ों को पिछड़े रखकर हम देश का विकास नहीं कर सकते । बीजेपी सभी को एक साथ लेकर आगे बढ़ने में विश्वास करती है।

कांग्रेस पर नहीं किसी को भरोसा
मोदी ने कहा कि जवानों को भी यह भरोसा नहीं है कि उनकी सरकार सही फैसला ले पाएगी। जनता को भरोसा नहीं, बूढ़े मां-बाप को भरोसा नहीं, नौजवान को भरोसा नहीं। फिर हम ऐसी सरकार को छेलते क्यों है।


About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 5:00 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 5:00 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "केजरीवाल के सवाल पर बोले मोदी- करप्शन किसके लिए करूं? मेरे आगे कोई नहीं"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter