Published On:Sunday, February 16, 2014
Posted by NJFI media
बांग्लादेश में नहर में गिरी बस, सात बच्चों की मौत, 20 घायल
ढाका। बांग्लादेश के दक्षिणी पूर्वी जिले जेस्सोर में सड़क
किनारे बनी नहर में बस के गिर जाने से कल रात कम से कम सात बच्चों की मौत
हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक पुलिस के हवाले से उन्हें यह जानकारी मिली
है कि एक स्कूल के लगभग 30 बच्चे पिकनिक मनाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान
ड्राइवर ने बस का कंट्रोल खो दिया और बस रात करीब साढे आठ बजे नहर में गिर
गई।
हादसे में सात बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

