Published On:Friday, February 7, 2014
Posted by NJFI media
आसाराम को बड़ा झटका
- नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू को आज एक ओर झटका लगा। जोधपुर कोर्ट ने पूलिस की जांच को सही माना। 13 फरवरी को कोर्ट आसाराम पर आरोप तय करेगा।
उल्लेखनीय है कि यौन शोषण के मामले में आसाराम को गत 31 अगस्त की देर रात उनके इंदौर आश्रम से गिरफ्तार कर दो सितम्बर को जेल भेज दिया गया था। आसाराम तभी से जोधपुर जेल में बंद है।
गौरतलब है कि सूरत की दो बहनों ने आसाराम और उनके बेटे नाराणय साईं पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पिछले साल 6 अक्टूबर को सूरत पुलिस ने दोनों बहनों की शिकायत दर्ज की थी।
बड़ी बहन का आरोप था कि 1997 से 2006 के दौरान (जब वह आसाराम के आश्रम में रह रही थी) आसाराम ने उसका यौन शोषण किया। छोटी बहन ने अपनी शिकायत में नारायण साईं पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस वक्त आसाराम जोधपुर जेल में बंद हैं।


