Published On:Wednesday, February 19, 2014
Posted by NJFI media
मीडिया का सामना क्यों नहीं करते मोदी:चिदंबरम

नई दिल्ली। वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को मीडिया का सामना करने की चुनौती दी है। साथ ही चिदंबरम ने पूछा कि मोदी देश को बताएं कि राजकोषीय घाटे को कैसे कम करेंगे। चिदंबरम ने अंतरिम बजट में दिए गए अपने आंकड़ों को सही करार दिया है। उन्होंने तेलंगाना के विभाजन को भी सही बताया। सीएनएन-आईबीएन से बातचीत में चिदंबरम ने कई सवालों के विस्तार सेजवाब दिए।
वित्त मंत्री से जब पूछा गया कि क्या वो मोदी के साथ खुली बहस के लिए तैयार हैं तो उन्होंने कहा कि मैं स्कूली बच्चों जैसी किसी बहस में नहीं पड़ना चाहता लेकिन मोदी पहले मीडिया का सामना करने की हिम्मत तो दिखाएं। वे पहले एक इंटरव्यू का तो सामना करें ताकि उनसे सवालों के जवाब लिए जा सकें। और क्या-क्या कहा चिदंबरम ने अपने इस इंटरव्यू में ये जानने के लिए वीडियो देखें। ये पूरा इंटरव्यू आज शाम साढ़े 7बजे दिखाया जाएगा।

