Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Sunday, February 2, 2014
Posted by NJFI media

इनसाईड टी.वी. के सेमिनार में ई़ एवं पी मीडिया के सैनिक सम्मानित अनेक रहस्य उजागर


उज्जैन। इन साईड टीवी के तत्वावधान में अति महत्व पूर्ण सेमिनार देश के वर्तमान परिदृश्य और मीडिया विषय पर सम्पन्न हुआ। सर्व प्रथम एम.डी. राजेश भाटिया द्वारा अथितियों से दीप प्रज्वलित करवा कर उनका स्वागत किया तथा अपने माता पिता का सम्मान किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात पत्रकार डाॅ. वेदप्रताप वैदिक प्रमुख सचिव मनोज श्री वास्तव व पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र पटवा व साहित्यकार, अनुराग उपाध्याय, हिन्दी मेल के सम्पादक दासजी मौजुद थे। संस्था परिचय के बाद अनुराग उपाध्याय के काव्य संग्रह तटकश का विमोचन सम्पन्न हुआ। दासजी ने तरकश की समीक्षा प्रस्तुत की। प्रख्यात पत्रकार व चिंतक वदप्रताप वैदिक ने कहा की देश की जमीन रपटी हो गई है, हर चेहरा फिसल कर घायल हो रहा है, देश नेतृत्वहीनता की स्थिति में है, अराजकता, भ्रष्टाचार चरम पर है। देश की संवाद पालिका, देश का हृदय है, वह निरंतर धडकता रहता है। जिस दिन उसकी धडकन बंद हो गई, महा विनाश तय है चिंता सभी करते है, प्रश्न सभी करते है, किन्तु समाधान कोई नहीं देता। डाॅ. वैदिक ने कहा की मोदी ने गुजरात दंगों में राजधर्म नहीं निभाया था, उन्हें जाने का निर्णय प्रधानमंत्री अटलजी ने लिया था किन्तु गोआ बैठक में मोदी नहीं हटाये गए और प्रधानमंत्री पद पर दस्तक दे रहे है। डाॅ. वैदिक ने कहा की वाल्मिकी और अंगुलीमाल जैसे कू्रर चेहरे संत हो सकते है तो मोदी क्यों नहीं। मोदी के घिनौने अपराध देश को भूलना ही चाहिए। वैदिक ने आर्यन संस्कृति पर आधारित एशिया संघ के गठन की बात भी कही। कांगे्रस व तीसरे मोर्चे पर भी डाॅ. वैदिक ने निशाना साधा। आप और अण्णा भी उनके निशान पर रहे।
प्रमुख सचिव मनोज श्री वास्तव ने तो वाचा विधा महत्व को समाप्त करने की व्यगात्मक आरोप भी लगाया। किसी भी मुददे को संवाद गोष्ठी द्वारा जी भर खिचने की कुप्रकृति को घातक बताया  ई मीडिया को रचनात्मक वाचा के प्रतिनिधि बनने पर जोर दिया।
पर्यटन मंत्री ने मीडिया को सत्य के प्रति समर्पित रहने तथा देश की पी.ढी. को सुसंस्कार परासने की बात कही।
प्रदीप करम्बेलकर का संचालन अति आकर्षक व टिप्पणीमयी रहा। प्रदीप ने तो अतिथियों के उद्बोधन को उनकी निजी राय तक बताने में संकोच नहीं लिया। आथितियों ने निम्न संवाद दूतों का सम्मान किया।
सूची - प्रदेश टुडे के सम्पादक देवेश बेस्ट एडिटर व अन्य संवाद सैनिक अन्य लोगों में बेस्ट रीजनल न्यूज पेपर के लिए राजेश सिरोठिया चीफ एडिटोरियल डायरेक्टर अग्निबाण, बेस्ट प्रिंट मीडिया रिपोटिंग हिन्दी के लिए मनीष दीक्षित, राजनैतिक सम्पादक दैनिक भास्कर, दीपेश अवस्थी पत्रिका, सुचादना गुप्ता टाइम्स आॅफ इंडिया, शामिल होगे।
इसके अलावा बेस्ट रेडियों जाॅकी के लिए पारल 94.3 माय एफएम,बेस्ट आॅनलाईन वेब मीडिया के लिए अवधेश बजाज संपादक बिच्छू डाॅटकाॅम, बेस्ट क्रिटिक पाॅलिटिशियन के लिए सत्यदेव कटारे नेता प्रतिपक्ष म.प्र. विधानसभा, बेस्ट इलेक्टोनिक मीडिया कैमरामेन के लिए इरशाद खान कैमरामेन आज तक, बेस्ट प्रेस फोटोग्राफर के लिए प्रवीण बाजपेयी हिन्दुस्तान टाईम्स,बेस्ट एडवरटाईजिंग एजेंसी के लिए सुनील अग्रवाल मैनेजिंग डायरेक्टर मध्य एडवरटाईजिंग, बेस्टर मार्केटिंग एक्सपर्ट के लिए ललित खरे म.प्र. छग बेस्ट एंकर टीवी के लिए शरद द्विवेदी संपादक बंसल न्यूज, बेस्ट गवमेंट मीडिया पीआरओ के लिए ताहिर अली डिप्टी डायरेक्टर जनसंपर्क संचालयनालय सम्मानित किए जाएंगे। इसी दौरान मैन आॅपफ द मीडिया का अवार्ड स्थिति अनुराग पटेरिया वरिष्ठ पत्रकार बेस्ट क्रिटिक आरटीआई एक्टिविस्ट का अवार्ड अजय दुबे संस्थापक प्रयत्न एनजीओ, बेस्ट अपकमिंग रिपोर्टर का अवार्ड प्राची मजूमदार स्वतंत्र पत्रकार हिन्दुस्तान टाईम्स, फीमेल फेस आॅफ द मीडिया का अवार्ड दीप्ति चैरसिया ब्यूरो चीफ इंडिया न्यूज, बेस्ट इलेक्टानिक मीडिया रिपोटिंग प्रवीण दुबे विशेष संवाददाता न्यूज 24, फस इन द मीडिया अमृता सोलंकी सब इंस्पेक्टर पुलिस को दिया जाएगा सेमिनार में डाॅ. वदिक के प्रशसंक उनके यू टर्न पर हतप्रभ थे। डाॅ. वैदिक के उद्बोधन में आक्रमकता कम और मोदी समर्थन पक्ष अधिक नजर आया। अधिकांश श्रोताआं ने कहा की डा. वैदिक भी देश की रपटी जमीन पर फिसल है घायल हो गए है। मोदी सुविधा उपचार से स्वस्थ होने भी राह पर है। सच क्या है डाॅ. वैदिक ही जाने। जनता तो इतना जानती है। कू्ररता क्षम्य व भुलाने योग्य नहीं है, किन्तु डाॅ वैदिक मोदी की कू्ररता भूल जाने को कह रहे है। प्रदीप ने तो बातों ही बातों में डाॅ. वैदिक के प्रस्ताव को खारिज होकर दिया।
स्नेह भोज व मीडिया स्मारिका संकल्प 2013 के वितरण के साथ अति गौरवशाली कार्यक्रम का समापन हुआ। भाटिया परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस समारोह में अनेक राज खुले अनेक चेहरों स नकाब हटे। प्रदीप व भाटिया परिवार को गरिमामयी समारोह हेतु बधाई दी एनजेएफआई तथा राष्टीय पत्रकार मोर्चा भारत ने।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 12:32 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 12:32 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "इनसाईड टी.वी. के सेमिनार में ई़ एवं पी मीडिया के सैनिक सम्मानित अनेक रहस्य उजागर"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter