Published On:Thursday, February 20, 2014
Posted by NJFI media
राजीव गांधी से स्टीव जॉब्स तक, देखें मौत से पहले हस्तियों की आखिरी
तमिलनाडु सरकार ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए राजीव गांधी के सातों हत्यारों को रिहा करने के आदेश जारी कर दिए। मुख्यमंत्री जयललिता ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया। हालांकि सरकार ने तय किया कि रिहाई से पहले केंद्र सरकार से भी पूछा जाएगा।
अगर तीन दिन में जवाब नहीं आता है तो सभी दोषी रिहा कर दिए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को तीन हत्यारों- सांथन, मुरुगन और पेरारिवलन की फांसी की सजा माफ कर दी थी। जबकि नलिनी, रॉबर्ट पायस, जयकुमार और रविचंद्रन 22 साल से वेल्लूर और मदुरै जेल में बंद हैं।
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार के फैसले का विरोध किया है। मंत्रालय के मुताबिक सजा माफ करने का अधिकार राज्य के पास नहीं, केंद्र सरकार के पास है


