Published On:Saturday, February 22, 2014
Posted by NJFI media
चीन को विस्तारवादी मानसिकता को छोड़ देना चाहिए: मोदी
विदेश नीति के मुद्दे पर पहली बार अपना रुख पेश करते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने चीन से अपनी विस्तारवादी मानसिकता को छोड़ने को कहा। उन्होंने इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि दुनिया की कोई ताकत भारत से अरुणाचल प्रदेश को नहीं छीन सकती।
चुनाव प्रचार के दौरान यहां एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि चीन को अपनी विस्तारवादी नीति को छोड़ देना चाहिए और दोनों देशों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा बना रहेगा। कोई भी शक्ति इसे हमसे नहीं छीन सकती है। अरुणाचल प्रदेश के लोगों को चीन के दबाव या भय में नहीं आना चाहिए। सियांग नदी के पास आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मैं इस मिट्टी की शपथ लेता हूं कि मैं राज्य को न तो समाप्त होने दूंगा और न ही टूटने या झुकने दूंगा।


