Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Saturday, February 22, 2014
Posted by NJFI media

यमन पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है संयुक्त राष्ट्र


 
राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे यमन के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। ब्रिटेन ने कल सुरक्षा परिषद के सभी 15 सदस्य देशों को इसे लेकर एक प्रारूप प्रस्ताव दिया है, जिसमें यमन के कुछ व्यक्तियों और कुछ संगठनों पर यात्ना संबंधी प्रतिबंध लगाने और उनकी संपत्ति सील करने की बात कही गयी है। हालांकि, इसमें किसी व्यक्ति या संगठन का पहले से नाम तय नहीं किया गया है।
 
प्रारूप प्रस्ताव में कहा गया है कि यमन में राजनीतिक परिवर्तन लाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सलेह के शासन से आगे बढ़ना ज़रूरी है। इसमें उचित मांगों और यमन के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाली शांतिपूर्ण, समावेशी, क्रमिक और यमन नीत राजनीतिक बदलाव प्रक्रिया को देश की अस्थिरता का सबसे बेहतर हल बताया गया है।
 
यमन में पिछले तीन साल से राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। विरोध प्रदर्शनों के कारण वर्ष 2012 में सलेह को सत्ता छोड़नी पड़ी थी।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 3:39 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 3:39 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "यमन पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है संयुक्त राष्ट्र "

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter