Published On:Friday, February 28, 2014
Posted by NJFI media
अमृत तुल्य दूध को जहर बनाने वालों के खिलाफ कठोर कानून बनाए सरकार
उज्जैन। दूध कभी देश में अमृत था, किन्तु धनखोर मिलावटियों ने उसे जहर बना दिया 72 प्रतिशत मिलावट दूध शुद्ध दूध के भाव में समूचे देश में बेचा जा रहा है। शुद्ध दूध में पानी, सप्रेटा, पावडर दूध, यूरिया, मिल्क व अन्य रसायनिक तत्वों से बने दूध की मिलावट की जाना दूधारू पशुओं को पिट्टरी व अन्य प्रकार के इन्जेक्शन देकर उसे भी जहर बना रहे है पशु पालक देश में जितने दुधारू नहीं है किन्तु सभी की पूर्ति हो रही, यह सब मिलावट की वजह से। शुद्ध दूध, घी मक्खनन तक अब हाथों से दूर हो गया हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने मिलावटी दूध समाप्त करने हेतु केन्द्र सरकार को कठोर निर्देश दिए है जो भी दूध में मिलावट करे, उसे आजन्म कारावास, 5 से 10 लाख का दण्ड व उसकी चल अचल सपंत्ति राज सात करने वालों पर कठोर प्रावधान हो। प्रत्येक दूध विक्रेता की नियमित जाॅंच हो। ये धनखोर मिलावटियो, देश, समाज इन्सान बच्चों, वृद्धों व बिमारों के दुश्मन है दूध में मिलावट करने वालों को मृत्युदण्ड दिया जाए तो वह कम हैं। फोटो दूध


