Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Wednesday, February 5, 2014
Posted by NJFI media

स्टिंग ऑपरेशन पर शिंदे बोले, पुलिसवालों का घूस लेना शर्मनाक


नई दिल्ली: दिल्ली के कुछ पुलिसकर्मी कल एक समाचार चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने पर निलंबित कर दिए गए। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे स्टिंग पर बोले, पुलिसवालों का घूस लेना शर्मनाक है। उन्‍होंने कहा कि मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि कल स्टिंग ऑपरेशन में रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मियों की पहचान इंसपेक्टर मदन पाल, इंसपेक्टर आर एस नारका, एसआई अनिल कुमार, हैड कांस्टेबल दिगंबर, गिर्राज मीणा, सोहनवीर और कांस्टेबल धरमवीर के तौर पर की गई है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी स्टिंग ऑपरेशन का संज्ञान लिया और भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को जांच करने का निर्देश दिया। केजरीवाल ने ट्वीट कर ईमानदार अफसरों को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की क्योंकि कुछ पुलिसवालों को रिश्वत लेने से इनकार करते हुए भी दिखाया गया है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 12:37 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 12:37 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "स्टिंग ऑपरेशन पर शिंदे बोले, पुलिसवालों का घूस लेना शर्मनाक"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter