Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Thursday, February 27, 2014
Posted by NJFI media

यूक्रेन संकट: क्रीमिया हवाई अड्डे पर 'सैन्य गश्त'

क्रीमिया में प्रदर्शन
यूक्रेन में जारी संकट के बीच क्रीमिया की राजधानी सिमफ़ेरोपोल के हवाई अड्डे पर सैन्य वर्दी पहने कई सशस्त्र लोगों को गश्त लगाते देखा गया है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ इन लोगों के पास असॉल्ट राइफ़लें हैं और वे कंट्रोल टावर के अंदर बाहर चहलक़दमी कर रहे हैं.
हालांकि अभी यह बात साफ़ नहीं हो पाई है कि ये लोग कौन हैं और वहाँ क्यों पहुँचे हैं?
प्रत्यक्षदर्शियों ने समाचार एजेंसी यूक्रेन-इंटरफ़ैक्स को बताया कि रूस की नौसेना का झंडा लिए क़रीब 50 लोग हवाई अड्डे पर उतरे थे.
माना जा रहा है कि हवाई अड्डे पर कामकाज सामान्य ढंग से चल रहा है.
इससे पहले गुरुवार को रूस समर्थित शस्त्रधारियों ने क्रीमिया की स्थानीय संसद में घुसकर वहां रूस का झंडा फहरा दिया था.

अपील

इस बीच अमरीका ने यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र में चरम तनाव के बीच सभी पक्षों से क़दम पीछे खींचने और उकसावे को टालने की अपील की है.
विदेश मंत्री जान कैरी ने कहा कि उन्होंने रूसी विदेश मंत्री से इस बारे में बात की थी, जिन्होंने यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान का वादा किया है.
उन्होंने साथ ही रूस को चेतावनी भी दी कि वह अपने शब्दों पर कायम दिखने वाली कार्रवाई भी करे. रूस सैन्य अभ्यास कर रहा है.
विक्टर यानुकोविच को सांसदों ने पिछले सप्ताह वोटों के ज़रिए यूक्रेन के राष्ट्रपति पद से हटा दिया था. अब उनके रूस में होने की ख़बरें हैं.

यूक्रेनी मीडिया का कहना है कि यानुकोविच दक्षिणी रूस के शहर रोस्तोव-आन-दोव पहुंचे हैं, जहां उनकी एक प्रेस कांफ्रेंस होनी थी.
क्रीमिया संसद भवन
क्रीमिया के संसद भवन को रूस समर्थक प्रदर्शनकारियों ने चारों ओर से घेरा हुआ है
यानुकोविच ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि ख़ुद को अब भी क्लिक करेंयूक्रेनका वैधानिक राष्ट्रपति मानते हैं.

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 10:56 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 10:56 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "यूक्रेन संकट: क्रीमिया हवाई अड्डे पर 'सैन्य गश्त'"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter