Published On:Saturday, February 8, 2014
Posted by NJFI media
दलों के सत्तवादी चुनावी सर्कस से देश, सामाजिक एवं मानवीय मुद्दे गायब
उज्जैन। देश के सभी नेता, दल महामक्कारी सत्ता प्रियता धनखोरी सुखसुविधा की राजनीति में व्यस्त है। और अनेक प्रकार की नाटक नौटंकिया कर, जनता को भ्रमित कर रहे है। लाभवाद सभी का आधार है। सभी जनता को मूर्ख ही मान रहे है। सभी दलों व नेताओं के राजनैतिक सर्कस व नौटंकी में से राष्टीय सामाजिक, विकासवादी, मानवीय मुद्द, विचार व भावनाएं नदारद है और सत्ता सुन्दरी सभी का लक्ष्य है। सार्वजनिक मंचों पर अहंकार, पूर्वाग्रह, धूर्तता, छली कपटी व कुटिल जहर की खेती वाले उद्बाधन आरोप प्रत्यारोप झूठ व शाब्दिक लफाजी ही नजर आ रही है। मादी ने तो धूर्तता, कुटिलता व झूठ की सभी सीमाएं ही तोड दी। सभी का चरित्र देश व व्यवस्था घाती ही नजर आ रहा है। जनता भी इन मक्कार धूर्तो की चाले व षडयंत्र जानती है, किन्तु मौन रहती है। जनमौन को सभी उसकी मूर्खता ही समझते है। यह स्थिति राजा और रंक की है। देश की जनता को सभी चाहे जितना मूर्ख समझे वह मक्कार धूर्तो को कभी स्वीकार नहीं करेगी, अभी तक करती आई है और उसकी जता भुगत रही है। 2014 जनता ऐसी स्थिति ला देगी की सत्ता सुन्दरी के दीवाने महामक्कार धूर्त आपस में ही आत्मघाती संघर्श करेगे।


