Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Saturday, February 22, 2014
Posted by NJFI media

गुड़गांव में दिनदहाड़े डकैती,महिला की हत्या



दिल्ली से सटे गुड़गांव के पॉश इलाके सेक्टर चार में दिनदहाड़े डकैती में 37 साल की एक महिला की हत्या कर दी गयी.
जबकि बदमाशों ने उसकी सास को घायल कर दिया. घटना स्थल से महज 200 गज की दूरी पर थाना है.
गुड़गांव पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल ने कहा कि संजय हुड्डा अपनी पत्नी संगीता, बेटी भूमिका और मां सुमित्रा के साथ घर में रहते हैं.
सुबह हुड्डा बेटी भूमिका को जब स्कूल छोड़ने गए तब पांच सशस्त्र लोग उनके घर में घुस आए.
उन्होंने संगीता का गला घोंट दिया और उनके गहने लूट लिए.
संगीता की आवाज जब सुमित्रा उधर की ओर दौड़ी, तब हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की. इसी बीच शोर शराबा सुनकर उनके पड़ोसी उनके घर की ओर दौड़े. लेकिन तबतक हमलावर वहां से भाग गए.
हुड्डा और उनके पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि पुलिस आधे घंटे बाद वहां पहुंची.
पुलिस ने पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है.
इस घटना के बाद मित्तल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की.

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 3:43 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 3:43 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "गुड़गांव में दिनदहाड़े डकैती,महिला की हत्या"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter