Published On:Monday, February 10, 2014
Posted by NJFI media
बातचीत के लिए तालिबान ने सौंपी शर्तों की लिस्ट
इस्लामाबाद। तहरीक.ए.तालिबान पाकिस्तान के प्रतिनिधियों ने पाकिस्तान सरकार के प्रतिनिधियों के साथ गत गुरुवार को शुरू हुई बातचीत में जेलों में बंद अपने सदस्यों की रिहाई और कवाइली क्षेत्रों से सेना हटाने की शर्त रखी है। यह जानकारी आज पाकिस्तान सरकार के अधिकारियों ने दी।
अधिकारियों ने बताया कि तहरीक.ए.तालिबान पाकिस्तान की ओर से पहले ही दौर की वार्ता में एक दर्जन शर्तें रखी गई हैं जिनसे वार्ता की सफलता को लेकर संदेह पैदा होने लगा है। तालिबान के अनुसार उनके लगभग 4000 लोग जेलों में बंद हैए जिनमें से कुछ को फांसी दी जाने वाली है।
तालिबान ने अपने साथियों की रिहाई और कवाइली क्षेत्र से सेना हटाने की शर्त को सबसे ऊपर रखा है और उनके अनुसार इस संबंध में सरकार के रुख से साफ होगा कि वह वार्ता के प्रति कितनी ईमानदार है। सुरक्षा बल और तालिबान के बीच सात वर्ष के संघर्ष में हजारों लोग मारे जा चुके हैं।