Published On:Saturday, February 1, 2014
Posted by NJFI media
मोदी नहीं, पंथ निरपेक्ष चेहरा ही प्रधानमंत्री होगा
उज्जैन। अहकारी, षडयंत्री, फेकू, शाब्दिक लफाज इतिहास, संस्कृति के प्रदूषक झूठ बोलने में सिद्धहस्त, अपना राजधर्म निर्वाहन में असफल और झूठ का पुलिदा, कृतिमता की मूर्ति शाब्दिक लफाज व नरसंहार में विश्वास रखने वाला घिनौना व कुटिल चेहरा भारत का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। देश की 80 प्रतिशत जनता मोदी के खिलाफ है। अब तो वामपंथी, जनता परिवार भी एकता के सूत्र में बंध रहे है। कांग्रेस को पर्याप्त संख्या बल नहीं मिला तो वह भी पथ निरपेक्ष व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाने हेतु तैयार हैं। उसकी योजना भी राहुल गाॅंधी ने बना ली है। नाजीवाद के खिलाफ सभी पंथ निरपेक्ष एक हो रहे है। राजंग छिन्न भिन्न हो रही है। सभी पंथ निरपेक्षता एक होकर, नाजीवादी ताकतों के खिलाफ एक ही प्रत्याशी मैदान में उतारे तो नाजीवादी ताकतों का जडमूल से सफाया हो जाए। पंथ निरपेक्ष मतों के धु्रवीकरण की नीति सभी नाजीवाद विरोधी दल अपनाए। मोदी के सपनों पर जदयू, जनता, बीजू, जद एसटीएमसी वामपंथियों का करारा हमला है।
राहुल का प्लान बी, देशहित में अति महत्वपूर्ण है।



