Published On:Friday, February 7, 2014
Posted by NJFI media
मुशर्रफ को सुप्रीम कोर्ट का झटकाए जमानती वांरट के खिलाफ याचिका लौटाई
इस्लामाबादण् पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ को सुप्रीम कोर्ट से जोरदार झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने मुशर्रफ की जमानती वारंट के खिलाफ दायर याचिका कुछ आपत्तियों के साथ गुरूवार को वापस लौटा दी।
जियो न्यूज के मुताबिक मुशर्रफ के वकीलों ने गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार कार्यालय के अनुसार कोर्ट इस याचिका को नहीं सुन सकता। इस मामले में परवेज मुशर्रफ को उचित फोरम के पास जाना चाहिए। कोर्ट ने मुशर्रफ को 18 फरवरी को कोर्ट में पेश होने को कहा है।
अदालत मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह मामले की सुनवाई कर रही है। विशेष अदालत ने 10 जनवरी को पूर्व सैन्य तानाशाह को अदालत में पेश होने के लिए कहा था। पेश न होने पर मुशर्रफ के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था।