Published On:Sunday, February 9, 2014
Posted by NJFI media
ओडिशा : कथित रेप की शिकार लड़की ने की खुदकुशी
बरहमपुर (ओडिशा): ओडिशा में बरहमपुर से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गंजम जिले में कथित तौर पर बलात्कार की शिकार 21-वर्षीय एक लड़की ने आत्महत्या कर ली। इस लड़की के साथ उसके किसी दूर के रिश्तेदार ने कथित तौर पर बलात्कार किया था।
पुलिस के मुताबिक रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि बलात्कार की यह घटना 2 फरवरी को हुई थी, जब लड़की अपने घर में अकेली थी। पीड़िता के माता-पिता एक उत्सव में शामिल होने गए थे।
पुलिस ने बताया कि इस घटना के कारण पीड़िता सदमे थी और गुरुवार को उसने कथित तौर पर जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कलंक के डर से पीड़िता के पिता तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दे पाए थे।


