Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Sunday, February 9, 2014
Posted by NJFI media

जापान में बर्फबारी ने तोड़ा 45 साल का रिकॉर्ड, सात की मौत, 1000 से ज्यादा घायल

 
टोक्यो। जापान में भारी बर्फबारी हो रही है। राजधानी टोक्यो के कई इलाकों में करीब दो फुट तक बर्फ जमा हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक टोक्यो शहर के बीचों-बीच करीब एक फुट बर्फबारी सुबह तक रिकार्ड की जा चुकी है। शहर में कल सुबह से ही लगातार बर्फ गिर रही है जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
 
मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यहां बर्फबारी का 45 साल का रिकार्ड टूटा है। सरकारी टेलीविजन चैनल एनएचके ने खबर दी है कि शहर में इतनी ज्यादा बर्फबारी साढे चार दशक में पहली बार हुई है। भारी बर्फ गिरने के कारण बिजली और पानी का संकट पैदा हो गया है। बर्फबारी की घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई है और करीब 1000 लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बर्फ गिरने से सड़कों पर फिसलन हो गई है और गाड़ियों के एक्सीडेंट हो रहे हैं। 
 
मौसम विभाग की ओर से आने वाले कुछ दिनों में जापान के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से अपील की गई है कि बहुत जरूरी काम के लिए ही वे घर से बाहर निकलें।
 
'जापान टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक बर्फबारी के कारण पूरे इलाके की बिजली काट दी गई है। कई उड़ानों को रद्द किया गया है और रेलवे नेटवर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे पहले कल मौसम विभाग ने तेज तूफान की चेतावनी दी थी, जिसके बाद 600 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। टोक्यो में कल सुबह से ही भारी बर्फ की मोटी चादर बिछ गई थी। कम दबाव वाला क्षेत्र पूर्वी जापान की ओर बढ रहा है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 3:45 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 3:45 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "जापान में बर्फबारी ने तोड़ा 45 साल का रिकॉर्ड, सात की मौत, 1000 से ज्यादा घायल"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter