Published On:Friday, February 21, 2014
Posted by NJFI media
दलाई लामा की ओबामा से भेंट पर चिंतित है चीन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ह्वाइट हाउस में अनौपचारिक रूप से दलाई लामा से भेंट करेंगे। इसकी सूचना मिलने पर चीन ने गंभीर चिंता जताते हुए मामला उठाया है।
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छुन यिंग ने 21 फरवरी को कहा कि तिब्बत का मुद्दा चीन का आंतरिक मामला है। किसी भी देश को इसमें दखल देने का अधिकार नहीं है। दलाई लामा लंबे अरसे से चीन को विभाजित करने में लगे एक निर्वासित राजनीतिक है। अमेरिका की कार्यवाही से चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप होने के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के नियमों का गंभीर रूप से उल्लंघन भी होगा। चीन इसका कड़ा विरोध करेगा।


