Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Tuesday, February 11, 2014
Posted by NJFI media

मोदी-लालू में से किसको मिलेगा मैदान?


मुजफ्फरपुर। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुजफ्फरपुर में नरेन्द्र मोदी को चुनौती देने की तैयारी कर ली है। राजद 3 मार्च को शहर में बड़ी रैली करने जा रहा है। इसी दिन नरेन्द्र मोदी की भी सभा है। प्रदेश राजद ने जिला प्रशासन से बैरिया में ही एमआईटी और पुलिस लाइन में से कोई एक मैदान मांगा है। इन्हीं मैदानों की मांग भाजपा ने भी की है।

फिलहाल मैदान को लेकर गेंद एमआईटी प्रशासन के पाले में है। एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि एमआईटी मैदान में सभा की स्वीकृति एमआईटी प्रशासन ही दे सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस लाइन मैदान के आवंटन के लिए शनिवार को जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।

साथ ही एमआईटी मैदान के लिए प्राचार्य से स्वीकृति मांगी है। रविवार को भाजपा नेता सुशील मोदी, राधामोहन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने पुलि लाइन मैदान का जायजा लिया। प्रदेश राजद के प्रवक्ता डॉ. एकबाल मोहम्मद समी ने बताया कि सभा के लिए पुलिस लाइन या एमआईटी मैदान में से किसी एक की अनुमति मांगी जा रही है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 12:54 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 12:54 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "मोदी-लालू में से किसको मिलेगा मैदान?"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter