Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Wednesday, February 12, 2014
Posted by NJFI media

टोल के खिलाफ सड़कों पर MNS, हंगामे के बाद राज रिहा

मुंबई
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे के आह्वान पर आज राज्य में टोल प्लाजा के खिलाफ पार्टी का 'रास्ता रोको' आंदोलन शुरू हो गया। इसकी वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक जाम लग गए हैं। हालांकि, यह आंदोलन सिर्फ हाइवे पर चल रहे हैं और राज ठाकरे ने टोल नाकों की तोड़फोड़ न करने के आदेश अपने कार्यकर्ताओं को दिए हैं, इसकी वजह से थोड़ी राहत है। राज ठाकरे समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, लेकिन बाद में कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।


एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे नवी मुंबई से लगे वाशी टोल प्लाजा पर अभियान की अगुवाई करने जा रहे थे, इसी दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद राज की पत्नी शर्मिला ठाकरे वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में चेंबूर पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गईं। राज की भाभी और पार्टी की वरिष्ठ नेता शालिनी ठाकरे उत्तर-पश्चिम मुंबई स्थित दहिसार टोल चौकी पर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रही हैं। पुणे, अहमदनगर और वसई सहित कई जगहों पर पुलिस ने एमएनएस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। ठाणे में टायर जलाए गए, जबकि पुणे में एमएनएस कार्यकर्ताओं ने कुछ गाड़ियों के टायरों की हवा निकाल दी।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 1:06 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 1:06 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "टोल के खिलाफ सड़कों पर MNS, हंगामे के बाद राज रिहा"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter