Published On:Wednesday, February 12, 2014
Posted by NJFI media
अल्जीरिया में प्लैन क्रैश, 77 लोगों की मौत
अल्जीयर्स। अल्जीरिया
में सेना के विमान के हादसे का शिकार होने की वजह से 77 से ज्यादा लोगों
की मौत हो गई। खबर के मुताबिक ये विमान ओम अल-बोगाई प्रांत की पहाड़ियों पर
खराब मौसम की वजह से क्रैश हुआ। सूत्रों के मुताबिक उड़ान के बाद
कॉन्सटेंटीन और बोगाई प्रांत के बीच एटीसी से उसका संपर्क टूट गया। हादसे
की खबर मिलते ही प्रशासन ने एंबुलेंस और दूसरी मदद मौके के लिए भेज दी।
मंत्रालय
ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि विमान में चालक दल के चार सदस्यों
सहित 103 यात्री सवार थे। एक उच्चपदस्थ अधिकारी ने कहा कि खराब मौसम से
सेना का यह विमान पहाड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 77 लोग
मारे गए हैं। पहाड़ से टकराने के बाद विमान में जबरदस्त विस्फोट हुआ जिससे
विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों के शव बुरी तरह झुलस गए
हैं जिन्हें पहचानना संभव नहीं है।


