Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Thursday, February 20, 2014
Posted by NJFI media

WHATSAPP को खरीदेगा FACEBOOK, 1182 अरब रुपए में हुई डील

न्यूयॉर्क. युवाओं में तेजी से अपनी लोकप्रियता बनाने वाले मोबाइल मेसेजिंग स्टार्ट एप्लिकेशन वाट्स एप को फेसबुकखरीदने जा रहा है। फेसबुक 1182 अरब रुपए देकर वाट्स एप को खरीदेगा। दुनिया में अपने सोशल नेटवर्क को बढ़ाने के लिए फेसबुक ऐसा करने जा रहा है। वाट्स एप की लोकप्रियता दुनिया में लगभग 450 मिलियन लोगों के बीच है, जिसे देखते हुए फेसबुक ने इसे खरीदने की प्लानिंग की है।
मार्केट में बढ़ते मोबाइल मेसेजिंग को देखते हुए फेसबुक वाट्स एप को खरीदने की प्लानिंग कर रहा है। मेसेजिंग के अलावा सोशल नेटवर्क पर फोटोज और यू-ट्यूब वीडियो को शेयर करने में सहायक वाट्स एप दुनियाभर में अपनी बात पहुंचाने का आसान माध्यम बन गया है। सोशल नेटवर्क में वाट्स एप काफी बाद में आया, लेकिन स्मार्टफोन पर उसके ईजी एक्सेस ने उसे लोकप्रियता के मामले में अन्य एप्लिकेशन से काफी आगे पहुंचा दिया।
वाट्स पर रोजाना एक लाख लोगों के जुड़ने का अनुमान है। यही कारण है कि फेसबुक अब वाट्स एप को खरीदकर अपना दायरा बढ़ाने की जुगत में है। फेसबुक के अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए वे कुल 1182 अरब रुपए खर्च करेंगे। जबकि इसमें 248 अरब रुपए ही कैश में पेमेंट की जाएगी। बाकी का पैसा स्टॉक्स के जरिए दिया जाएगा।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 10:55 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 10:55 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "WHATSAPP को खरीदेगा FACEBOOK, 1182 अरब रुपए में हुई डील"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter